प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की ओर से नागरिकों को त्वरित और सुलभ पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाकघर सोरांव में 15, 16 और 17 दिसंबर को मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का आयोजन होगा। इच्छुक आवेदक www.passportindia.gov.in पोर्टल पर वैन-1 केंद्र का चयन कर 4 दिसंबर को शाम 5 बजे से बुक कर सकते हैं। सभी आवेदन डाकघर सोरांव स्थित मोबाइल वैन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...