डाकघर में वाटर कूलर लगेगा
नोएडा, मई 20 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 स्थित डाकघर में आने वाले लोगों को गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए जल्द वाटर कूलर लगाया जाएगा। डाकघर के हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्राधिकरण को सूचना दे दी गई है। जल्द वाटर कूलर लग जाएगा। वाटर कूलर लगने के बाद लोगों को गर्मा के मौसम में ठंडे पानी से काफी राहत मिलेगी। बता दें कि यहां रोज एक हजार लोग पासपोर्ट और डाक सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। अभी यहां एक वाटर कूलर लगा है, जिसका उपयोग आमतौर पर कर्मचारी करते हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर डाकघर में आने वाले लोग भी उसी वाटर कूलर से पानी पीते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.