मैनपुरी, फरवरी 12 -- कस्बा के अस्पताल के निकट स्थित डाकघर में इंटरनेट की समस्या का समाधान हो गया। बीएसएनएल ने डाकघर में राउटर लगा दिया। पिछले वर्ष अक्तूबर माह से यहां इंटरनेट की समस्या बनी हुई थी। इसके चलते डाकघर की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कस्बा स्थित डाकघर में सैकड़ों ग्राहक हैं जो हर रोज बैंकों की भीड़ से बचने के लिए डाकघर से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने पहुंचते हैं लेकिन डाकघर में इंटरनेट की समस्या पैदा हुई तो ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बचत बैंक के जमा, निकासी, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, रजिस्ट्री, पार्सल जैसी सुविधाओं का लाभ इंटरनेट की समस्या के चलते नहीं मिल पा रहा था। इसके शिकायत हुई तो डाक अधीक्षक ने बीएसएनएल से पत्राचार किया और गुरुवार को डाकघर में राउटर स्थापित करवा दिया। हिन्दु...