धनबाद, जुलाई 5 -- रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। बहनों की सुविधा के लिए सामान्य काउंटर के साथ एक विशेष काउंटर खुलेगा। यह सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। राखी भेजने के लिए डाक विभाग में स्पेशल लिफाफे आए हैं, जो वाटरप्रूफ हैं। इसमें राखी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। लिफाफे की कीमत दस रुपए है। प्रधान डाकघर से जिले की अन्य शाखाओं में इसे भेजा जा रहा है। बारिश के मौसम में भी सुरक्षित पहुंचेगी राखीविभागीय कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में लिफाफे के अंदर रखी राखी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। राखी की समय पर डिलीवरी के लिए डाक विभाग ने अभी से ही व्यवस्था बढ़ा दी है। भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए विशेष अभियान भी डाक विभाग चलाएगा, जिससे बहनों की राखी भाइयों की कलाई तक पहुंच सके। राखी लिफाफा देखते ही डाकिया...