डाकघर में मिल रहा 25 रुपये में तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को मिल रहा जोरदार उत्साह
खगडि़या, अगस्त 11 -- गोगरी । एक संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग ने विशेष पहल की है। अब लोग अपने नजदीकी डाकघर से महज 25 रुपये में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) खरीद सकते हैं। अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बेगूसराय डाक प्रमंडल की डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रमंडल के 48 डाकघरों में कुल 25 सौ तिरंगा झंडे उपलब्ध कराए गए हैं। इन डाकघरों से आम लोग आसानी से 25 रुपये की निर्धारित कीमत पर तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ आयोजित इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.