डाकघर में नए खाते खोलने की मुहिम होगी तेज
गया, जून 11 -- गया जी प्रधान डाकघर में गुरुवार को अभिकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं और डाक जीवन बीमा (पीएलआई) के प्रचार-प्रसार तथा विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय डाकपाल प्रणव कुमार झा ने की। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों और पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। वरीय डाकपाल ने अभिकर्ताओं को अधिक से अधिक नए खाते खोलने तथा ग्राहकों को डाकघर की योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डाकघर की बचत योजनाएं सुरक्षित और लाभकारी हैं, इसलिए अभिकर्ताओं को गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर लोगों को इनके प्रति जागरूक करना चाहिए। यह भी पढ़ें- डाकघर में नए खाते खोलने की मुहिम होगी तेज नए बचत खाते, आवर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.