नोएडा, मई 7 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए तीसरी काउंटर शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सिस्टम इंस्टॉल हो गया है। उसका परीक्षण भी हो चुका है। ज्योग्राफिकल टैगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि दो आधार सेवा काउंटर हैं। इसमें रोजाना 150 से अधिक नए आधार कार्ड बनते हैं और त्रुटियों को ठीक किया जाता है। आधार कार्ड अपडेट कराने वालों की भीड़ बढ़ रही है। इस कारण एक और काउंटर बनाया गया है। इसके शुरू होने के बाद रोजाना 250 से अधिक नए आधार कार्ड बनाए जा सकेंगे। आधार कार्ड का काम भी हो सकेगा।नया काउंटर शुरू होने से लोगों की भीड़ कम होगी। शनिवार को नई काउंटर का उद्घाटन हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.