बुलंदशहर, मई 4 -- नगर के सेंट मोमिना स्कूल के छात्रों ने सोमवार को नगर के मुख्य डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने डिजिटल युग में डाक विभाग की महत्ता और इसकी बारीकियों को समझा। मुख्य डाकपाल प्रदीप कुमार शर्मा ने छात्रों का स्वागत कर उन्हें पत्र वितरण, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवा की पूरी प्रक्रिया प्रत्यक्ष रूप से दिखाई। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की अधिकारी सेजल ने बच्चों को डाकघर की बैंकिंग व बीमा सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के बाद स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में बीट पोस्टमास्टर गंभीर सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या वर्षा सिरोही और डायरेक्टर एकेडमिक्स सविता सिंह ने कहा कि ऐसे व्यावहारिक ज्ञान से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.