बुलंदशहर, फरवरी 23 -- पासपोर्ट बनवाने की राह देख रहे जिले के युवाओं और नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। बुलंदशहर के अंसारी रोड स्थित प्रधान डाकघर में अब मोबाइल वैन के जरिए पासपोर्ट बनाने की सुविधा शुरू की गई है। गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से भेजी गई इस विशेष मोबाइल वैन के जरिए पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को रफ्तार दी जा रही है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने आवेदकों की बढ़ती संख्या और लंबित आवेदकों को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। गाजियाबाद से आई यह मोबाइल वैन जिले में तीन दिन (23 फरवरी से 25 फरवरी) तक रहेगी। इस पहल से उन आवेदकों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अपॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था या फिर बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। अधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिदिन 40 आवेदकों की फाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.