गुमला, मार्च 16 -- कामडारा।प्रधान डाकघर गुमला की ओर से दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिवंगत विनय कुमार साहु के आश्रित को पांच लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। सोमवार को डाक विभाग ने पॉलिसी में नामित उनके पुत्र अमित कुमार साहु को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा।जानकारी के अनुसार कामडारा प्रखंड के हांफू गांव निवासी स्व. विनय कुमार साहु ने हांफू डाकघर में खाता खोलने के साथ सालाना 399 रुपये का दुर्घटना बीमा कराया था। वर्ष 2025 में एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान डाकघर गुमला द्वारा उनके आश्रित को बीमा राशि उपलब्ध कराई गई।बीमा की यह राशि मिलने से दिवंगत के परिजनों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर बजाज एलायंज के अमित रंजन, सूरज कुमार नाग, जयमंगल भगत सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.