सहरसा, फरवरी 11 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय मुख्य बाजार स्थित डाकघर में संचालित आधार सेंटर बीते एक माह से बंद है, जिससे जरूरतमंद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डाकघर का सेंटर बंद रहने के कारण प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र आधार सेंटर पर भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ का लाभ उठाकर वहां मनमाने ढंग से अधिक राशि की अवैध वसूली की जा रही है। पहले नगर क्षेत्र में डाकघर और प्रखंड मुख्यालय में दो स्थायी आधार सेंटर होने से लोगों को विकल्प मिलता था, लेकिन अब सभी को एक ही सेंटर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थायी सेंटर की कमी से थाना रोड, मंगवार बाजार, महुआ बाजार, पडडिया समेत कई स्थानों पर अवैध बायपास आधार सेंटर सक्रिय हो गए हैं, जहां खुलेआम वसूली हो रही है। डाकपाल हेमंत कुमार ने बताया कि यूआईडी मशीन खराब है, शीघ्र ठीक होगी। वहीं बीडीओ अमित आनंद ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.