सिमडेगा, अप्रैल 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी क्षेत्र के भुकुमुंडा के पास डाकघरकर्मी महिला से मोबाइल छिनतई करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि 10 अप्रैल को बांसजोर पोस्ट ऑफिस की कर्मी नीलम कुमारी दोपहर में अपने आवास से भोजन कर पैदल बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान भुकुमुंडा के पास एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और उसका मोबाइल छीन कर भागने लगे। इसी दौरान गश्ती पुलिस को देख बाइक चालक गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी संतु महतो, और सुधीर लकड़ा को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...