इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल से बुधवार को डाक विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे की गहन जांच के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डाक विभाग के लखनऊ स्थित रीजनल प्रधान कार्यालय पर बुधवार सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें डाकघरों और उन परिसरों में संचालित पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की बात कही गई। इस संदेश के मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सतर्कता के तहत यह संदेश तत्काल इटावा समेत प्रदेश के सभी डाक अधीक्षकों को भेजा गया। जिन-जिन डाकघर परिसरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.