अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के मुख्य डाकघरों व पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी ने बुधवार को खलबली मचा दी। डाकघर के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र के तस्वीर महल स्थित मुख्य डाकघर पर सघन चेकिंग की। डाकघर को खाली कराने के साथ करीब डेढ़ घंटे के दौरान एक-एक कमरे को तलाशा गया। हालांकि सबकुछ सामान्य मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। चेकिंग के दौरान डाकघर में अफरा-तफरी मची गई। हालांकि डाक विभाग के अधिकारियों ने इसे रूटीन चेकिंग बताया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में मुख्य डाकघर, पासपोर्ट कार्यालयों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी का ई-मेल प्राप्त हुआ था। इस आधार पर प्रदेश के सभी जिलों में डाकघरों को अलर्ट भेजा गया। जिले में भी डाकघर अधिकारियों ने एसएसपी को अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.