शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- जिले के डाकघरों में पिछले आठ दिनों से जमा पर्चियों के खत्म होने से हजारों ग्राहकों के सामने मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहक आए दिन एक डाकघर से लेकर दूसरे का चक्कर लगा रहे हैं। उसके बाद भी खाते में पैसा जमा नहीं कर पा रहे हैं। जिले के 261 ग्रामीण ब्रांच पोस्ट ऑफिस और 32 उप डाकघरों में पिछले आठ दिनों से जमा पर्चियां ही नहीं हैं। जमा पर्चियों के न होने के कारण डाकखाने में हर राेज ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि काम बाधित होने लगता है। जिले के केरूगंज, रोजा, पुराना जिला अस्पताल, बंगश मोहल्ला, कृष्णानगर सहित ग्रामीण इलाकों में समस्या बहुत ही गंभीर है। सभी डाकघरों भी आए दिन हंगामा होता है। इसी क्रम में सोमवार को कृष्णानगर की शाखा लोदीपुर में रुपया जमा कर...