डाकघरों में अब डिजिटल भुगतान की सुविधा
बलिया, जून 3 -- बलिया संवाददाता। डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के क्रम में डाक विभाग की ओर से सभी प्रकार के लेन-देन को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शिता और कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देना है। डाकघरों में पार्सल, स्पीड पोस्ट और अन्य सेवाओं के लिए अब डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दिया जा रहा है। हालांकि ग्राहकों के लिए नगद भुगतान का विकल्प मौजूद है। वैसे तकनीकी संसाधनों से अभी दूर रहने वाले लोगों को इस व्यवस्था से कुछ दिक्कत हो सकती है। लोगों का मानना है कि डिजिटल इंडिया की दिशा में यह कदम सराहनीय है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई बार स्पीड और पार्सल के लिए नगद भुगतान में छूट्टे पैसों की दिक्कत आती है। अब जबकि ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरु की गयी है तो इससे ग्राहक और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.