गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग लगातार कई कार्य कर रहा है। इससे बहनों की राखी त्यौहार से पहले उनके भाइयों तक पहुंच सके। इसी को देखते हुए डाकघरों में भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी को भी बुकिंग संबंधित परेशानी न हो।रक्षाबंधन के दौरान दूसरे शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले भाइयों के लिए बड़ी संख्या में राखियां डाक के माध्यम से भेजी जाती हैं। रक्षाबंधन के नजदीक आने के साथ डाकघरों में राखी भेजने वालों की संख्या बढ़ने लगती है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से तैयारी पूरी है। यह भी पढ़ें- राखी पर बहनों को स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट सहायक अधीक्षक डाकघर कुंवर पाल ने बताया कि जिन डाकघरों में भीड़ बढ़ेगी वहां आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त काउंटर संचालित किय...