डाककर्मी ने सुसाइड नोट छोड़कर फांसी लगा ली
मैनपुरी, जून 11 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में डाककर्मी ने ट्यूबवेल के निकट फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले डाककर्मी ने अपनी मौत का जिम्मेदार मैनपुरी के डाक अधीक्षक और विभाग के ओवरसियर को ठहराया और एक सुसाइड नोट भी तैयार किया। डाककर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों से बात करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और पोस्मार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया। बिछवां पुलिस को तहरीर देकर रामनगर बलारपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजबहादुर ने जानकारी दी कि उसका पुत्र निखिल वर्मा डाक विभाग में एबीपीएम के पद पर बेवर क्षेत्र के ग्राम मुड़ई में तैनात था। इस डाकघर पर मेल ओवरसियर श्याममुरारी तिवारी और डाक अधीक्षक मैनपुरी के पद पर तैनात सुशील कुमार शुक्ला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.