गंगापार, फरवरी 25 -- क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के डाक पाल के घर से उनका सरकारी व प्राइवेट दोनों मोबाइल अज्ञात चोर गायब कर दिए। पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के डाक पाल कमलाकान्त शुक्ल ने तहरीर दी कि वे रात में घर का दरवाजा बंद करना भूल गये और बाहर लघुशंका हेतु गये। जब लौटकर आये , तो उनका सरकारी और प्राइवेट दोनों मोबाइल गायब था। घटना की जानकारी 112 डायल पुलिस को देने के बाद पीड़ित ने थाने में भी शिकायत की और आनलाइन मुकदमा भी दर्ज कराया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.