डाककर्मियों के हितों की सुरक्षा की मांग
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- प्रतापगढ़। निजी कंपनी के साथ हुए समझौते से डाक कर्मचारियों के हितों पर विपरीत असर का खतरा जताते हुए इससे बचाव के उपाय करने की मांग की गई है। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू प्रयागराज से एडवोकेट जय प्रकाश मिश्र ने भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के महासचिव अनंत पाल को पत्र लिखकर बताया कि 9 अक्तूबर को संचार मंत्रालय के डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच इंडिया पोस्ट की पार्सल और लॉजिस्टिक सेवाओं को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत निजी क्षेत्र की ब्लू डार्ट कंपनी को देखभर में फैले 1 लाख 64 हजार से अधिक सरकारी डाकघरों के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इन सबमें कर्मचारियों का किसी भी तरह से शोषण न हो इसके लिए उचित कार्य परिस्थितियां पैदा करने की मांग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.