डाककर्मियों की मनमानी को लेकर प्रवर डाक अधीक्षक से की शिकायत
आजमगढ़, मई 27 -- रानी की सराय, आजमगढ़।स्थानीय डाकघर में कर्मियों की मनमानी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की डाक वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रवर डाक अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उक्त कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। तमौली गांव के राकेश कुमार, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार ने पत्र कहा कि उप डाकघर में तैनात डाक कर्मी समय डाक को लोगों तक नही पहुंचाते है। डाक कर्मी रानी की सराय डाकघर में डाक लेने के बहाने पूरे दिन आधार कार्ड,खाता खोलने आदि का कार्य करते है। उन्होने कहा कि ग्रामीणों के महत्वपूर्ण डाक उनके तक नही पहुंचनेसे काफी नुकसान उठाना पड़ता है। गाव मे डाक वितरण मनमाने ढंग से होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.