कानपुर, मार्च 29 -- कुसुम जनकल्याण समिति व दीपिका फिजियोथेरेपी व चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन प्रमिला सभागार मोतीझील में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.वीएन त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन से दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आए विभिन्न स्पीकरों ने डाउन सिंड्रोम आदि पर चर्चा करते हुए उपचार के बारे में बताया। यहां विशिष्ट अतिथि डॉ.उत्तम ओझा, डॉ.प्रदीप मट्टू, डॉ.यशवंत राव, डॉ.जेके गुप्ता, डॉ.वैभव सचान (रोटरी क्लब ऑफ कानपुर शिखर) आदि रहे। मुख्य रूप से डॉ.रविश तिवारी, डॉ.गौतम चौधरी, डॉ.अभिषेक जॉय, डॉ.नीलू, डॉ.अंकुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...