रांची, मार्च 20 -- रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित कोशिश स्पेशल स्कूल में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर शुक्रवार को जागरुकता कार्यक्रम हुआ। संचालिका दीपा चौधरी ने बताया कि डाउन सिंड्रोम एक ऐसी आनुवांशिक स्थिति है, जिसमें बच्चों के विकास और सीखने की गति सामान्य से थोड़ी अलग होती है, लेकिन यह समझना बहुत जरूरी है कि ये बच्चे भी उतने ही प्रतिभाशाली, स्नेही और सक्षम होते हैं जितने अन्य बच्चे। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। डाउन सिंड्रोम बच्चों को विशेष शिक्षा, सही मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग की आवश्यकता होती है। यदि उन्हें समय पर थेरेपी, शिक्षा और प्रोत्साहन मिले, तो वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.