पाकुड़, जनवरी 11 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिले के तिलभिटा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। आपराधिक किस्म के तत्वों ने डाउन लाइन पर वनांचल एक्सप्रेस को डिरेल कराने की मंशा से रेलवे ट्रैक पर करीब डेढ़ मीटर लंबा लोहे का भारी टुकड़ा रख दिया था। हालांकि, गनीमत रही कि वनांचल एक्सप्रेस के पहुंचने से पहले उसी ट्रैक से एक मालगाड़ी गुजर गई, जिससे लोहे का टुकड़ा हट गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई। मालगाड़ी के गुजरने के दौरान लोहे का टुकड़ा ट्रैक से रगड़ खाते हुए आगे बढ़ा, जिससे रेलवे ट्रैक पर लगे स्लीपर पोल संख्या 156/04 से 156/12 करीब 500 मीटर तक कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए। जोरदार रगड़ की आवाज से मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन रोकी और सूचना तुरंत आरपीएफ को दी। यदि मालगाड़ी पहले नहीं गुजरती और लोहे का टुकड़ा उसी स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.