फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- सदर तहसील का निबंधन विभाग दिन भर सर्वर डाउन होने की समस्या से जूझता रहा। विभाग का सर्वर डाउन होने से समय पर पक्षकारों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सका। पैन कार्ड प्रमाणीकरण को लेकर समस्या उत्पन्न होती रही। जिसके चलते सदर तहसील में कई घंटे बैनामा रजिस्ट्री नहीं हो सकी। बैनामा रजिस्ट्री करने दूर दराज से सदर तहसील पहुंचे तमाम लोग कई घंटे तक सरवर चालू होने का इंतजार करते रहे। 2 दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सुबह निर्धारित समय सदर तहसील में दोनों रजिस्ट्री कार्यालय खुल गए। यहां पर तमाम लोग अपने अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए। किसी को अपने मकान की बैनामा रजिस्ट्री करानी थी। तो किसी को अपनी जमीन की बैनामा रजिस्ट्री करनी थी। इधर बैनामा रजिस्ट्री से पूर्व पक्षकारों के आधार कार्ड और पैन कार्ड का ऑनलाइन प्रमाणीकरण होना था। लेकिन सुब...