भागलपुर, अप्रैल 6 -- जमालपुर-भागलपुर डाउन डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार देर शाम महेशी हॉल्ट समीप लगभग दस मिनट ट्रेन रुकी रही। सुल्तानगंज स्टेशन मास्टर प्रेम कुमार बादल ने बताया कि सुल्तानगंज स्टेशन पर उक्त ट्रेन रात 8:10 में आई और अपने निर्धारित ठहराव के बाद 8 :12 में ट्रेन भागलपुर के लिए रवाना हुई। महेशी हॉल्ट पर तकनीकी खराबी इंजन में आ जाने से दस मिनट ट्रेन रुकी रही। ड्राइवर द्वारा इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। इंजन को ड्राइवर ठीक कर ट्रेन को आगे भागलपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान कोई ट्रेन बाधित नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.