डाइस कार्यक्रम में छात्रों ने सीखी उद्यमिता, नवाचार पर जोर
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन और पीएम श्री नवोदय विद्यालय सोनभद्र में स्कूल इनोवेशन काउंसिल एवं शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की पहल पर डाइस (डेवलपिंग इनोवेशन कल्चर एंड आंत्रप्रेन्योरशिप) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. पीके वर्मा, डॉ. विकास तिवारी और आशीष श्रीवास्तव ने छात्रों को नवाचार की सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से रोजमर्रा की समस्याओं को जिज्ञासा और रचनात्मकता के साथ समझने तथा उनके समाधान के लिए नए विचार विकसित करने का आह्वान किया। इनोवेशन सेंटर के प्रतिनिधियों ने डाइस कार्यक्रम की उपयोगिता और इसके माध्यम से नवाचार के अवसरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.