नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- तांबे के बर्तन में रखा पानी पाचन के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन डाइजेशन सुधारने के चक्कर में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। भले ही आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने की सलाह दी गई है। लेकिन कुछ खास तरह की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को तांबे के बर्तन में पानी ना पीने की सलाह दी जाती है। नहीं ये पानी फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान कर सकता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी आयुर्वेद के अनुसार गर्म, कसैला और तिक्त गुण वाला बताया गया है। जो शरीर में पित्त और अग्नि को बढ़ाता है। इसलिए कुछ बीमारियों में तांबे के बर्तन में रखा पानी यानी ताम्रजल पीना हार्मफुल हो सकता है।एक्सेस कॉपर करता है नुकसान स्टडी के मुताबिक बॉडी में अगर कॉपर की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, डाइजेशन असंतुलित होत...