बस्ती, अप्रैल 29 -- बस्ती। तापमान बढ़ने के साथ ही हो रही उमस व भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गर्मी से पेट खराब होने या पाचन क्रिया प्रभावित होने की सर्वाधिक शिकायत आ रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों की लाइन लग रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। गर्मी से सबसे ज्यादा बच्चे व ज्यादा उम्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्स्क गर्मी से बचाव, ज्यादा पेय पदार्थ के सेवन व समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि इस समय उल्टी-दस्त, पेट दर्द के मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- रोजाना डायरिया पीड़ित मरीज सदर अस्पताल में हो रहे भर्ती अगर मरीज गंभीर होता है तो उसे भर्ती होने की सलाह दी जा रही है। मरीज को दो से तीन दिन तक अस्पताल में रहना पड...