मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- साहेबगंज, हिसं। वैद्यनाथपुर रोड स्थित एक मकान में बुधवार की शाम डांस शिक्षक का पंखे से लटका शव मिला। मृतक पूर्वी चंपारण जिले के बीजधरी ओपी के जगीरहा निवासी शिवशंकर साह का पुत्र दिलीप कुमार (40) था। वह साहेबगंज में डांस क्लब चलाता था। ग्रामीणों की सूचना पर थानेदार सुनील कुमार और दारोगा कुणाल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर में शिक्षक का शव पंखे से लटक रहा था। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। मृतक दो भाइयों में छोटा था, उसे एक पुत्री है। बताया जाता है कि शाम में जब बच्चे डांस क्लब पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। बच्चों ने शिक्षक के मोबाइल पर संपर्क। कॉल रिसीव नहीं करने पर रोशनदान से अंदर झांक कर देखा तो शिक्षक का शव फंदे से लटक रहा था, जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाया। थाने...