फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- थाना नगला सिंघी के गांव बड़ा कुर्रा में आई बरात में डांस को लेकर घराती व बरातियों के आपस में भिड़ गये। दोनों ओर से जमकर हुई मारपीट में तीन युवक घायल हो गये। घायलों में दुल्हन की मां भी शामिल है। गांव बड़ा कुर्रा में ओमप्रकाश पुत्र दाताराम के यहां पर लड़की की शादी थी। बरात निकट ही स्थित गांव गदलपुरा से आई थी। रात्रि में बैंडवाजों के साथ बरात चढ़ना शुरू हो गई। बरात चढ़ते समय बरातियों ने डांस शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ घराती भी डांस में शामिल हो गये। डांस को लेकर बरातियों एवं घरातियों में विवाद हो गया। मारपीट में तीन घराती एवं बराती घायल हो गए। घायलों में रवि पुत्र श्रीनिवास निवासी बसई अरेला, गौरव पुत्र डोरी लाल निवासी ठार लोकमन थाना नगला सिंघी एवं दुल्हन की मां सगुना देवी शामिल हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर सोने की चेन छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.