कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के भारत सिंह पुरवा गांव में रविवार की रात आई बारात में बारातियों व जनातियों में नशे में डांस को लेकर जमकर मारपीट हो गई । इसके बाद बारात बैरंग लौट गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन बाद में वधू पक्ष ने दूल्हे के गांव में पहुचचकर जयमाल व फेरों की रस्म पूरी कराई।ग्राम खानपुर चैन के मजरा भारत सिंह का पुरवा निवासी अतर सिंह उर्फ चौहान की पुत्री की शादी अजीतमल थाना क्षेत्र के बिलाय निवासी अनुराग के साथ तय हुई थी। गोद भराई व तिलक आदि की रस्मों के बाद 26 अप्रैल दिन रविवार को शादी होनी थी। बारात के स्वागत के लिए वधू पक्ष की ओर से सभी तैयारियां की गई थी। बारात गांव में आने के बाद रात 12 बजे के करीब डांस को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.