डांस को लेकर घरातियों से भिड़े बाराती; दूल्हे ने भागकर बचाई जान, बवाल के बाद शादी हुई
संवाददाता, जून 21 -- बांदा जिले के मऊ थाना क्षेत्र के मैदाना गांव में शुक्रवार की आधी रात के समय शराब के नशे में डांस कर रहे बारातियों से घरातियों का विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद मारपीट शुरु हो गई। गांव के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर बरातियों को दौड़ा लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में छह बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर एक बाराती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बेलहा निवासी कालिंद्री निषाद के बेटे विजय की बारात शुक्रवार को मैदाना गांव के रहने वाले उस्सू निषाद के यहां आई थी। विजय की शादी उस्सू की बेटी शोभा के साथ होनी तय थी। बारात आने के बाद घरातियों ने स्वागत सत्कार किया। इसके बाद वैवाहिक रस्मों की शुरुआत हुई।डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.