गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक डांस के दौरान खुलेआम असलहा लहराते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक डांस करते-करते अचानक अपनी कमर से असलहा निकालता है और उसे हवा में लहराने लगता है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ ही देर बाद एक अन्य युवक उसके पास पहुंचता है और कान में कुछ कहने के बाद उसके हाथ से असलहा अपने कब्जे में कर लेता है। इसके बाद संबंधित युवक डांस करना बंद कर देता है और माहौल धीरे-धीरे सामान्य होता दिखाई देता है। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो: तमंचा लहराना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर चौकी अंतर्गत बसावनपुर...