डांस का विरोध करने पर दुल्हन के भाई को पीटकर किया घायल
पीलीभीत, मई 15 -- बीसलपुर। डीजे पर महिलाओं के साथ डांस करने का विरोध करना दुल्हन के भाई को महंगा पड़ गया। दूल्हे के भाई ने दुल्हन के भाई को पीटकर घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। शाहजहांपुर के गांव परशुराम निवासी सुनील वर्मा की बहन की शादी गुलेंदा गौटिया के एक मैरिज लान में हो रही थी। उसी दौरान दूल्हे का भाई महिलाओं के साथ डांस करने लगा। सुनील ने महिलाओं के साथ डांस करने को जब मना किया तो वह आग बबूला हो गया और सुनील के सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- गोली चल जावेगी...गाने में नाचने पर विवाद, फोड़े सिर जिससे बारातियों में अफरा तफरी मच गई। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.