डांस कार्यक्रम में बच्चों की नोकझोंक बनी जानलेवा, एक की मौत
गौरीगंज, जून 24 -- कमरौली, अमेठी । संवाददाता। अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे मल्हाह (बरसण्डा) में एक बहू भोज कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच हुई नोंकझोंक ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए ओमप्रकाश चौहान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।बहू भोज में डांस कार्यक्रम 23 जून की रात आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक बच्चे की शर्ट फट जाने को लेकर बच्चों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्ग भी विवाद में कूद पड़े और मामूली झगड़ा हिंसक मारपीट में बदल गया। मारपीट में ओमप्रकाश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.