संभल, अप्रैल 13 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर में शनिवार रात शादी में डीजे पर डांस कर रहीं युवतियों से दूसरे समुदाय के लोगों ने गाली-गलौज की। युवतियों व उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दूसरे समुदाय के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र गांव मदाला फतेहपुर निवासी राजू के परिवार में शनिवार रात शादी थी। जिसमें नोएडा निवासी उनके भांजे सुरेन्द्र परिवार के साथ शादी में शामिल होने आए थे। शनिवार देर रात डीजे पर परिवार की युवतियां डांस कर रही थीं। तभी दूसरे समुदाय के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और डांस कर रहीं युवतियों से गाली गलौज करने लगे। युवतियों व परिवार के लोगों ने ...