नई दिल्ली, फरवरी 7 -- बिहार के सासराम में शादी की जश्न का माहौल उस समय ख़ून और ख़ौफ़ के माहौल में में बदल गया जब डांसर के साथ नाचने के विवाद में गोली चलने लगी। एक युवक को उसके दोस्त ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिस महफ़िल में तालियों और सीटियों की गूंज थी, वह एक पल में मातम का सामान बन गया। इस वारदात में 25 वर्षीय युवक वीर बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। नाच से स्टेज पर खून से भींगे बिखरे नोट और एक लाश कत्ल की गवाही दे रही थी। जानकारी के मुताबिक सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गाँव में बारात आई थी। अतिथियों के मनोरंजन के लिए नाच का आयोजन किया गया था। इसी दौरान शनिवार की अहले सुबह लड़की के साथ नाचने को लेकर एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि ढोढनडीह गाँव निवासी मिथिलेश सिंह उर्फ़ विधायक की लड़की की शादी थी। शुक्...