चंदौली, मई 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटपरा गांव में बीते रविवार की रात आर्केस्ट्रा हो रहा था। इस दौरान एक युवक डांसर से मारपीट कर लिया। इसके बाद शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई। पुलिस डांसर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पटपरा गांव के रहने एक व्यक्ति के घर सोमवार को लड़के की शादी है। बीते रविवार की शाम हल्दी रस्म पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर को परेशान करने लगा। इसकी विरोध करने पर युवक डांसर से मारपीट करने लगा। इसके बाद अफरातफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.