बोकारो, मार्च 10 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बारी कॉपरेटिव आर्य विहार सोसाइटी में डांसफिट जोन की ओर से सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालिका तान्या कुमारी ने बताया इसका उद्देश्य स्त्री का उसके अस्तित्व से पहचान कराना है ताकि घरेलू व बढ़ती उम्र की महिलाएं स्वयं को किसी से कम न समझे। कार्यक्रम का संचालन कस्तूरी सिन्हा ने किया और कहा महिलाओं को अपने खानपान के साथ योग व व्यायाम जरूर करनी चाहिए। जिससे वृद्धावस्था में शारीरिक व मानसिक विकार पर नियंत्रण बना रहे। कार्यक्रम में सरिता, पायल, नीतू, शशिकला,रत्ना,रमिता,मामुनी,शास्मिता,रूबी, हनी,बिथी, मोनी आदि सभी महिलाओं ने अपनी बेहतर प्रस्तुती दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.