बांका, अगस्त 8 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के रामचुआ में शनिवार की दोपहर बाद गांव के सीताराम पासवान का 4 वर्षीय पुत्र श्रेयांस कुमार की पानी भरे डांढ़ में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार रामचुआ पंचायत गांव में डांढ़ के पास बच्चों के साथ वह भी खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक पैर फिसल गया। पानी से भरे डांढ़ में गिरने से मासूम डूब गया। इधर अन्य बच्चों के शोरगुल पर जब तक दौड़कर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के प्रयास से श्रेयांस को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डाक्टर शैलेंद्र कुमार ने जांच के बाद उक्त मासूम को मृत घोषित कर दि...