देहरादून, अप्रैल 15 -- पौड़ी। सिद्धपीठ डांडा नागराजा मंदिर में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। मेले में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। मंच पर शिव पार्वती, राधा कृष्ण जी का नृत्य आकर्षण केंद्र रहा। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी लोक गायक मुकेश कठैत, मनीष लखेड़ा, धनराज शौर्य, शिवांगी शर्मा आदि साथी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस से मंदिर परिसर में आए श्रद्धालु झूमते रहे। पौड़ी जनपद की कंडवालस्यू पट्टी स्थित सिद्धपीठ डांडा नागराजा मंदिर में हर वर्ष बैशाख के दूसरे दिन यह मेला लगता है। श्री डांडा नागराजा मंदिर परिसर में मेला का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला और क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी, प्रवासी अतिथि अरुण भट्ट आदि ने संयुक्त रूप से किया। इसके अलावा व...