गोंडा, मार्च 18 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी अंतगर्त दलपतपुर पहली गांव में बुधवार को नाबालिग लड़की के मिलने से गांव में हलचल मच गई। वह मां-बाप की डांट से नाराज होकर सोशल मीडिया पर दोस्त बनी लड़की के साथ आकर रहने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की और उसके परिजनों को सूचना दे दी। बिहार राज्य के बेतिया जिले के बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत डफाली गांव निवासी लड़की बीते 15 मार्च को घर से निकलकर दलपतपुर पहली गांव पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर गांव की एक लड़की से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती रहती थी। बताया जाता है कि घर पर माता-पिता की डांट से नाराज होकर बेतिया जिले की किशोरी अपनी सहेली के घर आकर रहने लगी। गांव में अनजान लड़की को देखकर ग्रामीणों को शक ...