डांट से क्षुब्ध किशोरी गंगा में कूदी, नाविकों ने बचाया
मिर्जापुर, जून 26 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवादकटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल से गुरुवार को एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद नाविकों ने गंगा में डूब रही किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोरी घरवालों की डांट से क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाया है। सुबह लगभग नौ बजे एक 17 वर्षीय किशोरी कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल पर पहुंची। कुछ देर इधर उधर टहलने के बाद पुल से गंगा में छलांग लगा दी। किशोरी के छलांग लगाते ही पुल से गुजर रहे लोग शोर मचाने लगे। तब तक आस-पास के लोग भी पहुंच गए। यह भी पढ़ें- किशोर को पुलिस बरामद कर परिजनों को सौंपा उसी समय पुल के नीचे मौजूद नाविकों ने किशोरी को डूबते देखा तो नाव से पहुंचे। नाविकों ने डूब रही किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची शास्त्री पुल च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.