सहरसा, मई 17 -- सत्तर कटैया। प्रखंड के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी बाजार से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार कुमार आनंद (18 वर्ष) को दो दिन पूर्व घर में डांट-फटकार लगाई गई थी, जिसके बाद से वह घर छोड़कर चला गया और वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बिहरा थाना में आवेदन देकर युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...