मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर में मोबाइल खरीदने पर डांटने से नाराज होने पर युवक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नही लगा है। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गयी है।महमूदनगर निवासी मोहसिन ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे अजीम परिवार के लोगों को बिना बताए मोबाइल खरीदा था। इस बात पर उसका डांट दिया गया था। उसके बाद वह 11 मार्च को घर से चला गया। काफी तलाश करने के पश्चात उसका कोई सुराग नही लगा है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कै मरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.