चक्रधरपुर, मई 31 -- चक्रधरपुर। भीषण गर्मी एवं नौतप्पा के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन में भारत स्काउट्स एंड गाईडस के कै डेटों के द्वारा ट्रेन के यात्रियों के बीच ठंडा पेय जल वितरण किया जा रहा है। एक्सप्रेस, मेमू व पैंसेजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कैडेटों के द्वारा प्लेटफार्म में उनके बोतलों में पानी भरा जा रहा है। जो यात्री ट्रेनों से उतरकर पानी भरने में असमर्थ हैं उनके पास कैंडेट स्वयं पानी का बालटी और मग लेकर पहुंच रहें हैं एवं उनके बोतलों में पानी भरकर उनका प्यास बुझा रहें हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के भारत स्काउट एंड गाईड चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न यूनिट के कैडेटों के द्वारा पिछले 1 मई से डांगोवापोसी, टाटानगर, राउरकेला, आदित्यपुर, सीनी, झारसुगुड़ा और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशनों में प्रतिदिन सुबह आठ बजे...