चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर। ​डांगोवापोसी क्षेत्र में सुख-शांति और आरोग्य की कामना के साथ पारंपरिक शीतला माता की पूजा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए स्थानीय लोगों ने माता के दर्शन किए। ​पूजा की शुरुआत सुबह माता के आह्वान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पूजा स्थल को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। इस दौरान पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में पूरी श्रद्धा से नंगे पैर घट यात्रा की। ​पारंपरिक अनुष्ठान और मान्यता​क्षेत्रीय मान्यताओं के अनुसार, शीतला माता की पूजा चेचक, खसरा और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए की जाती है। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की। भक्तो...