चक्रधरपुर, जून 3 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी रेलवे क्वार्टर में चोरी रोकने के लिए आरपीएफ ने सोमवार से रात्रि गश्ती शुरू कर दी है। ड्राइवर कॉलेानी, सारंडा कॉलेानी, लाबी के आसपास स्थित रेलवे क्षेत्रों में गश्त की गई। बतातें चलें कि डांगोवापोसी रेलवे कालोनी में पिछले कुछ महीनों से लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। पिछले माह एक लोको पायलट के क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपयों के गहने, नगदी एवं कीमती साामनों की चोरी कर ली गई थी। 27 मई की देर रात एक प्वाइंट्समैन के क्वार्टर का ताला तोड़ कर साढ़े तीन लाख रुपयों के सामानों एवं नगदी की चोरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- डांगोवापोसी में चोरी की वारदातें रोकने आरपीएफ की हो रही रात्री गश्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...