चक्रधरपुर, मार्च 13 -- चक्रधरपुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के युद्ध का असर अब रेलवे पर पड़ता दिखाई दे रहा है। रेलवे की ओर से संभांवित गैस की आपूर्ति में गहरा असर पड़ने की संभावना भांपते हुए आईआरसीटीसी ने रनिंग रुम और रेलवे के खानपास सेवा में इंडक्शन चुल्हे की इस्तेमाल करने का आदेश दिया है। इस क्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी रनिंंग रुम भोजन पकाने के लिए पहले पर्याय में चार इंडक्शन चुल्हा मंगाया गया है एवं खाना पकाने में इंडक्शन चुल्हा का उपयोग किया जा रहा है। जल्द ही और चार इंडक्शन चुल्हा मंगाया जाने की बात कही जा रही है। बतातें चलें कि खाड़ी देशों में चल रहे बमबारी के कारण आगामी दिनों में एलपीजी गैस की किल्लत को भांपते हुए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के शाखा लाईन के रनिंग रुमों में इंडक्शन, लकड़ी और कोयले के चुल्हों के जरिए भोजन पकाय...